जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के करनौली गांव में काम करने के लिए आए एक मजूदर करीब 20 हजार रूपये व बैग में रखा आदि समान चोरी करने का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।
इसी गांव निवासी प्रशांत कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी हुई तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि उनके दादा ने बीते 8 सितंबर को घर पर काम करने के लिए मजूदर को बुलाया हुआ था। काम के बाद मजदूर को रूपये दिए जा रहें थें उसी दौरान उस मजदूर की नजर सामने रखे बैग पर पड़ी और वह मौका पाकर उस बैग को उठाकर वहां से चला गया। उस बैग में 20 हजार रूपये नकद, बैंक की चेक बूक समेत आदि सरकारी दस्तावेज होने की बात बताई गई है। पीड़ित की दी हुई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिल्हाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।












