Advertisement

परिवारिक कलह से क्षुब्ध अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

 

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के महिमापुर में एक अधेड़ ने सोमवार की रात परिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान जनपद आजमगढ गोसाई क्षेत्र के 52 वर्षीय राजू ठठेरा के रूप में हुई है। राजू शादी के बाद से ही अपनी पत्नी व पुत्र पुत्रियों के साथ ससुराल में रहता था। सोमवार की रात में राजू ने शराब के नशे में अपने बेटे से किसी बात को लेकर मारपीट कर लिया था। इस मामले को लेकर पुलिस ने दोनों पिता पुत्र को थाने ले गई और समझा बुझाकर उन्हें वापस घर भेज दिया था।

परिजन नीचे सोए हुए थें और राजू उपर के कमरे में सोने चला गया था। भोर में परिजनों ने देखा कि राजू फंदे के सहारे लटकता हुआ दिखाई दिया तो उन्होंने उसे नीचे उतार कर सीएचसी रेहटी ले गयें जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

Amanki Shaan News