जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गोधुआं गांव में बुधवार की सुबह दातुन तोड़ते समय बारजा गिरने से अधेड़ की मौत हो गई है। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इसी गांव निवासी 40 वर्षीय शिव शंकर गौतम बुधवार की सुबह अपने घर के बारजे पर चढकर दातुन तोड़ रहें थें कि आचानक बारजा टूटकर नीचे गिर पड़ जिसके साथ गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गयें। शोरगुल सुनकर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र सतहरिया ले गयें जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।









