जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा तिराहे के पास मंगलवार की रात मंदिर की दीवार से बाइक के टकराने से युवक की मौत हो गई है। युवक के साथ बाइक पर बैठा उसका साथी घायल हो गया है।
मृतक युवक की पहचान मुबारकपुर निवासी 25 वर्षीय विकास सिंह के रूप में हुई है। विकास अपने साथी के साथ जिला मुख्यालय से वापस घर जा रहा था। जब वह तिराहे के पास पहुंचा तो आचानक बाइक अनियंत्रित होकर मंदिर की दीवार से टकरा गई। इस टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ें। आसपास के लोगों ने दोनों को आनन फानन में सीएचसी ले गयें जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया और उसके साथी को इलाज के लिए भर्ती कर लिया है। मौत की खबर मिलते ही विकास के परिजनों में कोहराम मच गया।









