जौनपुर। नेवढियां थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव में खेत में काम कर रही किशोरी की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। बलभद्रपुर गांव निवासी रमापति पटेल की 19 वर्षीया पुत्री श्रद्धा पटेल बुधवार की सुबह लगभग 7 बजे अपने धान के खेत में काम कर रही थी कि उसी समय वर्षा होने लगी। इसी वर्षा में आकाश से आकाशीय बिजली उसके उपर गिर पड़ी जिससे वह अचेत हो गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आएं जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।









