Advertisement

अज्ञात कारणों के चलते नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

 

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के मडार गांव में सोमवार की शाम अज्ञात कारणों के चलते नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

इसी थाना क्षेत्र के बोडसर गांव निवासी हद्य राजभर की 15 वर्षीय पुत्री चांदनी राजभर मडार गांव के राजभर बस्ती में अपने मामा जितेंद्र राजभर के यहां रहती थी। देर शाम करीब 7 बजे किशोरी ने किसी बात को लेकर कमरे के अंदर छत में लगे गार्डर के हुक्क में रस्सी के सहारे फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी।

घटना के बाद नाबालिग किशोरी की लाश का गोमती नदी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि नाबालिग किशोरी के आत्म​हत्या का कारण पता नहीं चल सका। चर्चा है कि बिना पोस्टमार्टम के ही लाश का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Amanki Shaan News