Advertisement

जमीनी विवाद ने लिया खूनी मोड़, सनकी ने चढाई स्कॉर्पियों, दो की मौत, सात घायल

पत्रकार इशरत हुसैन

 

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चक मुस्तफाबाद गांव में आपसी विवाद में आज खूनी मोड़ ले लिया जिसमें एक व्यक्ति ने स्कॉर्पियो से कुचलकर जहां महिला समेत दो लोगों की जान लिया वहीं सात से अधिक लोग घायल हो गयें हैं।

घटना के बाद पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई और लोगों में भगदड़ के साथ साथ अपने घरों का दरवाजा बंद कर लिया। उक्त गांव में एक ही परिवार के कुछ लोग बटवारे को लेकर तीन दिनों से आपसी विवाद कर रहें थें इसी विवाद में मंगलवार की शाम दोनों पक्षों के बीच बटवारा होकर समझौता हो गया, लेकिन दोनों पक्षों के घर की महिलाएं इसके बाद भी आपस में झगड़ा कर रहीं थीं।

इसी बात को लेकर बुधवार दिन के लगभग 9 बजे फिर झगड़ा शुरू हुआ उसी दौरान एक पक्ष का सनकी व्यक्ति अपनी स्कॉर्पियो चलाता हुआ आया और लोगों के उपर चढाता हुआ निकल गया। इस मामले में इंदू देवी 40 वर्ष पत्नी मनोज कुमार यादव और अमित यादव उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र श्रवण कुमार यादव की मौत हो गई।

निलेश यादव 24 वर्ष पुत्र राम केश यादव निवासी ग्राम आराजी भगौतीपुर थाना लाइन बाजार, राजनाथ यादव 65 वर्ष, राजकुमार यादव उम्र 45 वर्ष ग्राम भगौतीपुर थाना लाइन बाजार, साहब लाल यादव 22 वर्ष पुत्र राम अवध यादव ग्राम तरियारी थाना केराकत, मनोज यादव उम्र लगभग 45 वर्ष चक मुस्तफाबाद थाना गौराबादशाहपुर, शनि यादव 20 वर्ष पुत्र प्यारे लाल यादव, किशन यादव उम्र 16 वर्ष पुत्र लल्लू यादव निवासी भगौतीपुर थाना लाइन बाजार घायल हो गयें।

घटना के बाद जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल के साथ साथ जिला अस्पताल पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी किया। पूरे गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस के आला अफसर जवानों के साथ चक्रमण कर पूरे गांव में स्थ्तिी का जायज़ा ले रहें हैं।

Amanki Shaan News