जौनपुर। थाना शाहगंज क्षेत्रांतर्गत इमरानगंज बाजार के सबरहद मोड़ पर मंगलवार के दिन तेज रफ्तार स्कूली वैन ने सड़क के किनारे खड़ी बस में सामने से टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार इस हादसे में करीब 4 बच्चे घायल हुए हैं।
टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना की विडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।हादसे के बाद आस पास के लोगों वहां पहुंचे और हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि सड़क के किनारे खड़ी बस में स्कूली वैन ने सामने से टक्कर मारी जिसमें वैन में सवार करीब तीन से चार बच्चों को चोटें आईं है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया गया।












