जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हना मऊ गांव के पास चार पहिया वाहन की चपेट में आने से दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है जहां महिला की हालत चिंता जनक बनी हुई है।
बदलापुर थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र सरोज उम्र लगभग 45 वर्ष पत्नी गायत्री देवी उम्र लगभग 40 वर्ष को साथ लेकर केराकत थाना क्षेत्र के मुफ्तीगंज गांव बाइक द्वारा जा रहे थें।
इसी दौरान कुलहना मऊ गांव हाईवे के पास चार चक्का वाहन की चपेट में आने से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत स्थानीय लोगों के सहयोग से 108 नंबर एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुंच कर भर्ती कराया गया जहां पर गायत्री देवी की चिंता जनक बनी हुई है।












