Advertisement

अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने 17 लोगों को कुचला, दो की मौत, 15 घायल

 

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र में स्थित प्रसाद इंस्टीट्यूट के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो की मौत हो गई वहीं 15 लोग घायल हो गयें है। मिली जानकारी के अनुसार एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन ने महिला समेत 17 लोगों को कुचल दिया।

इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई है। अनियंत्रित चार पहिया वाहन कुचलते हुए पास के एक गड्ढे में जाकर पलट गई। दुर्घटना में घायल हुए अन्य सभी 15 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। शोरगुल सुनकर पहुंचे लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिल्हाल इस दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Amanki Shaan News