जौनपुर। सिविल जज सी०डि०/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर सुशील कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व कार्यपालक अध्यक्ष, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर सुशील कुमार शशि, के निर्देशन में एन० आई० एक्ट, 1881 की धारा-138 के अन्तर्गत लंबित मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 नवम्बर 2026 को किया जा रहा है। वादकारीगण न्यायालय में आकर विशेष लोक अदालत में एन0आई0 एक्ट, 1881 की धारा 138 के मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराकर लोक अदालत का लाभ प्राप्त कर सकते है।












