जौनपुर। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश गिरीश चंद्र यादव, सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिंशु सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जनगणना 2026 के तहत पोर्टल पर स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण की। इस दौरान जनपदवासियों से अपील की गई कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें। स्व-गणना की प्रक्रिया 07 मई 2026 से 21 मई 2026 तक चलेगी।
अधिकारियों ने बताया कि जनगणना स्व-गणना पोर्टल� पर क्लिक करने के बाद नागरिकों को 33 बिंदुओं पर मांगी गई जानकारी सावधानीपूर्वक भरकर सबमिट करनी होगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 अंकों का एसई-आईडी जनरेट होगा, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है।

इसके अंतर्गत https://se.census.gov.in/ पर क्लिक करने पर पोर्टल पर 33 बिंदु पर सूचना मांगी जाएगी जिसे भली भांति भरते हुए सबमिट करना होगा इसके पश्चात 10 अंकों का एसई-आईडी जनरेट होगा जिसे सुरक्षित कर अपने पास रखना होगा। 22 मई 2026 से 20 जून 2026 की अवधि में प्रगणक के समक्ष इसे प्रस्तुत करना होगा। इससे आपको सूचनाएं बार-बार देने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी।
इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण द्वारा भी स्व-गणना की प्रक्रिया को पूरा किया गया तथा अन्य लोगों को भी इस संदर्भ में जागरूक किया गया।













