सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा सिद्दीकपुर जमुहाई मार्ग की घटना ग्रामीणों ने किया घटेभर चक्का जाम
जौनपुर । सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर जमुआही मार्ग पर भकुरा गांव के पास रात आधी रात को एक असंतुलित इनोवा कार ने खंबे में टक्कर मारी और खम्भा टूटकर सोते हुए बी फार्मा के छात्र के सर पर गिरा जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया उधर गुस्साआए ग्रामीणों ने जमुहाई सिद्धिकपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।

बता दें कि जपटापुर गांव का निवासी 23 वर्षीय सनी राजभर पुत्र कल्लन राजभर भकुरा अपने ननिहाल में रहकर फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था और बुधवार की रात वह घर के सामने दरवाजे पर सोया हुआ था और आधी रात में एक असंतुलित इनोवा कार खम्भे में टक्कर मारी और खंभा टूटकर युवक के सर पर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन और चालक को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमुहाई सिद्दीकपुर मार्ग जाम कर दिया । इस दौरान ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे।
सूचना पर पहुंचे सीओ एसडीएम सदर ने जाम कर्ताओ को समझा कर एक घंटे में जाम समाप्त कराया और कहा कि विधिक करवाई की जाएगी। इसके बाद ग्रामीण शांत हो गए। उधर चालक का मेडिकल कराया गया
।













