Advertisement

थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादें, कई मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

जौनपुर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. द्वारा कोतवाली जौनपुर में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान जिलाधिकारी ने कई मामलों में मौके पर ही समाधान कर लोगों को राहत पहुंचाई।

जनसुनवाई के दौरान रासमण्डल निवासी राहुल राय पुत्र रमेश राय ने अपने पड़ोसी से प्लास्टर कराने को लेकर चल रहे विवाद की शिकायत जिलाधिकारी के समक्ष रखी। वहीं प्रियंका श्रीवास्तव पुत्री आशीष ने ताला खुलवाने से संबंधित विवाद को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। जिलाधिकारी ने दोनों पक्षों की बात सुनते हुए मौके पर ही मामले का समाधान करा दिया।

इसके अलावा जितेंद्र कुमार व पुष्पेन्द्र पाल तथा अशोक कुमार जायसवाल व अनुराग गुप्ता निवासी तारतला द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रों को संबंधित एसएचओ को हस्तांतरित करते हुए निर्देशित किया गया कि मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। भूमि विवाद एवं राजस्व से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच करे तथा निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, एसएचओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित

Amanki Shaan News