Advertisement

ई-ऑफिस प्रशिक्षण से डिजिटल कार्यप्रणाली को मिली नई गति

जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर में शुक्रवार को ई-ऑफिस प्रणाली को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आर. बी. कमल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, उप प्राचार्य, सभी संकाय सदस्य तथा लिपिकीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यालयीय कार्यों को डिजिटल एवं पेपरलेस बनाना तथा कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी संचालन की जानकारी देना रहा। टेकहॉक सॉल्यूशंस के प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को ई-ऑफिस के विभिन्न मॉड्यूल, फाइल संचालन, ई-नोटिंग एवं ऑनलाइन पत्राचार की प्रक्रिया सरल भाषा में समझाई।

इस दौरान कर्मचारियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी विशेषज्ञों द्वारा किया गया। प्राचार्य प्रो. आर. बी. कमल ने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने से कार्यालयीय कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और कार्यों के निष्पादन में तेजी आएगी।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ई-ऑफिस प्रणाली का अधिकतम उपयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Amanki Shaan News