जौनपुर! जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के धनुआ गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब 18 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के एक कुएं में मिला। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवती बीते 22 मई से लापता थी, जिसकी तलाश परिजन लगातार कर रहे थे।
घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।















