Advertisement

बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च

जौनपुर। आगामी बकरीद पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख बाजारों, मिश्रित आबादी वाले इलाकों तथा संवेदनशील स्थानों से होकर गुजरा। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Amanki Shaan News