Advertisement

नाले में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या का मामला दर्ज

 

जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बरेला ताल में रविवार के दिन एक नाले में अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात युवक कीलाश को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पूरा मामला कुछ इस प्रकार है। बरेला ताल में रविवार को युवक की लाश नाले में दिखने के बाद लोगों की भीड़ उस लाश को देखने के लिए जुट गई। अज्ञात मिली लाश के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान भी पाए गएं हैं। ग्रामीणों ने लाश मिलने की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस अज्ञात युवक की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है और उसके गले पर सूजन व चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिल्हाल पुलिस युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

Amanki Shaan News