Advertisement

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: CDO ध्रुव खड़िया ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल

 

जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के योग सप्ताह के पांचवें दिन मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया के द्वारा योग के माध्यम से समाज में एक बेहतर संदेश दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी नें स्वयं सैकड़ों एचआईवी पॉजिटिव से पीड़ित व्यक्तियों के साथ योगाभ्यास करके समाज में एक बेहतर संदेश दिया कि ऐसे व्यक्तियों के संपर्क में रहने से किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतें नहीं आती हैं और ना ही किसी भी प्रकार का संक्रमण फैलता है।

जो सामाजिक विचार इनके प्रति होती है उस भ्रम को दूर करके ऐसे लोगों के साथ किसी भी प्रकार का गलत धारणाएं नहीं रखनी चाहिए। ऐसे सभी एचआईवी पीड़ित लोगों को एक संदेश देनें की कोशिश की गई की अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए जो भी संभव गतिविधियां हों उसमें अवश्य प्रतिभाग करनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ सुशील अग्रहरी के द्वारा बताया गया कि ऐसे लोगों को पौष्टिकता से भरपूर सुपाच्य आहार नियमित लेनी चाहिए और साथ ही साथ किसी भी प्रकार के नशे की लत से सदैव दूर रहना चाहिए।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी डॉ कमल के द्वारा भी आयुर्वेदिक औषधियां भी इम्यूनिटी को काफी मजबूत बनाती हैं। पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति और मुख्य योग शिक्षक अरविंद के द्वारा प्रोटोकॉल के अतिरिक्त इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनानें के लिए विविध प्रकार के योगाभ्यासों को कराते हुए उनके लाभों को बताया गया।

श्री हरीमूर्ति के द्वारा बताया गया की जब भी शरीर में रक्त के प्रवाह और प्राणवायु के संचरण में असंतुलन होता है तो व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।ऐसी स्थिति में नियमित रूप से 15 से 20 मिनट तक कपालभाति प्राणायाम,10 मिनट तक भस्त्रिका प्राणायाम,10 से 15 बार भ्रामरी और उद्गगीथ प्राणायामों को करके रक्त और प्राणवायु के प्रवाह को संतुलित किया जा सकता है और व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता स्वत: बढ़ना शुरू हो जाती है।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गंगाराम गौतम,सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नन्दन सिंह,भू राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह, जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह, कार्यक्रम संयोजक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी डॉ कमल के द्वारा सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में गणमान्य व्यक्तियों के साथ सभी योग शिक्षकों की उपस्थिति रही।

( एचआईवी पॉजिटिव व्यक्तियों को यह सलाह देनी चाहिए की जहां तक संभव हो वह किसी भी प्रकार की लाइफ स्टाइल डीजिज जैसे डायबिटीज, हृदय, कोलेस्ट्रॉल,कीडनी,लीवर, बीपी और हाइपरटेंशन जैसी मानसिक समस्याओं से सदैव बचें। अपनी आहारचर्या, दिनचर्या और ऋतुचर्या पर संयम बरतते हुए नियमित और निरन्तर निरन्तर प्राणायामों के साथ ध्यान का अभ्यास किया करें।

सरल और सहज व्यायामों के साथ लम्बे समय तक कपालभाति, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और उद्गगीथ प्राणायामों के साथ सूर्य-नमस्कार का अभ्यास लाईफ स्टाइल डीजिज से मूक्ति में काफी सहायक होता है। प्रदूषित जल और प्रदूषित वायु से सदैव बचते रहना चाहिए।

Amanki Shaan News