जौनपुर। मछलीशहर थाना क्षेत्र के बाजार में गुरूवार की सुबह अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से पुत्र की मौत हो गई है, वहीं पिता घायल हो गयें हैं।
गुरूवार की सुबह करीब 11 बजे 25 वर्षीय युवक सरसीज पांडेय अपनी बाइक से अपने पिता को बाइक पर बैठा कर मछलीशहर किसी काम से जा रहा था कि जैसे ही वे मतरी बाजार में पहुंचा वैसे ही सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आ गयें। हादसे के बाद वाहन समेत चालक फरार हो गया।
जहां एक तरफ पुत्र की मौके पर मौत हो गई वहीं पिता शेषमनी पांडेय को हल्की-फुल्की चोट आई है। प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें घर छोड़ दिया गया। हादसे के बाद मछलीशहर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। फिल्हाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।










