“दानिश हसन”
जौनपुर। थाना लाइन बाजार क्षेत्र में स्थ्ति सिटी रेलवे स्टेशन की पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक व्यक्ति के माथे पर गंभीर चोट के निशान पाए गएं हैं। एैसा मालूम होता है कि व्यक्ति ट्रेन से सफर के दौरान किसी खंबे से टकरा कर पटरी पर गिर गया था।
हालांकि अज्ञात व्यक्ति की मौत का सही कारण अभी नहीं पता चल सका है। फिल्हाल जानकारी मिलने के बाद पहुची जीआरपी ने लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवा कर उसकी पहचान करवाने के प्रयास में जुट गई है। मृतक सफेद शर्ट, हल्की काली पैंट और गेरूआ कलर का गमछा पहने हुए है।
रेलवे पटरी पर मिले अज्ञात व्यक्ति की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष के बीच आंकी गई है। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर एक मंत्री का कार्यक्रम पर चल रहा था। इसके बावजूद जानकारी होने पर तुरंत आरपीएफ एवं जीआरपी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के संबंध में जानकारी करने के पश्चात लाश को कब्जे लिया। अज्ञात व्यक्ति की मौत का कारण अब पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा।













