जौनपुर। खुटहन थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान फर्जी एवं कूटरचित नंबर प्लेट लगाकर मोटर साइकिल चला रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल भी बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार को वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम गौसपुर के पास से अभियुक्त गुलशन पुत्र रामसेवक, निवासी काजीशाहपुर, थाना खुटहन को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चला रहा था। उसके खिलाफ थाना खुटहन में मुकदमा संख्या 191/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं 318(4), 338, 336(3) एवं 340(2) में मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सत्येन्द्र नारायण सिंह, हेड कांस्टेबल विजय शंकर यादव तथा कांस्टेबल मान सिंह शामिल रहे।













