Advertisement

पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, 8 तमंचे व 2 बाइक बरामद

 

जौनपुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलालपुर और थाना केराकत की संयुक्त पुलिस टीम ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, केराकत थाना क्षेत्र के टेकुरीडीह के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच युवक पुलिस को देखकर भागने लगे।

सूचना मिलते ही जलालपुर पुलिस ने भी घेराबंदी कर दी। दोनों ओर से पुलिस टीम को घिरा देखकर आरोपियों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी सोनल वर्मा के पैर में गोली लगी, जबकि अन्य चार आरोपियों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनल वर्मा (घायल), राजेश्वर पाण्डेय, अवनीश गुप्ता, बाबी कुमार और रंजीत कुमार के रूप में हुई है। इनमें बाबी कुमार और रंजीत कुमार पंजाब के जालंधर निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 तमंचे, 1 देसी रिवॉल्वर, 3 जिंदा कारतूस, 1 मिस कारतूस, 1 खोखा कारतूस तथा 2 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

घायल आरोपी सोनल वर्मा को उपचार के लिए सीएचसी रेहटी भेजा गया है। उसके खिलाफ पहले से लूट, गैंगस्टर सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Amanki Shaan News