जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के चौरी बाजार के पास राह चलते व्यक्ति से मोबाइल छीनकर भाग रहे तीन लोगों को ग्रामीणों ने पीछा कर बाइक समेत दबोच लिया। ग्रामिणों ने उन चोरों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। ग्रामिणों ने कुल तीन लोगों को पकड़ने का दावा किया है। तीनों को पकड़कर पराऊगंज चौकी पर बैठाया गया है। फिल्हाल इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।










