Advertisement

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना 

 

जौनपुर। 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मंगलवार को जनपद न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन और पीएलवी मोटरसाइकिल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार शशि ने वाहनों को रवाना किया।

प्रचार वाहन तहसीलों व जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ और निस्तारित होने वाले मामलों की जानकारी देगा। इस दौरान पंपलेट, पोस्टर व स्टीकर वितरित कर लोगों को लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए जागरूक किया जाएगा।

इस मौके पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार यादव, नोडल अधिकारी लोक अदालत रणजीत कुमार, सीजेएम श्वेता यादव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह समेत न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता व बार के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Amanki Shaan News