जौनपुर। जिले में शाहगंज क्षेत्र के पख्खनपुर गांव में खेत में बकरी चराने गई किशोरी पर पालतू कुत्ते ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। किशोरी के सिर में कुल 15 टांके लगें हैं।
मामला शुक्रवार के दिन का बताया गया है। इसी गांव निवासी 17 वर्षीय अर्पिता अपने घर से बकरी लेकर खेत में चराने गई हुई थी कि उसी समय गांव का ही एक व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते को लेकर खेत में पहुंचा और कुत्ते ने किशोरी पर हमला कर दिया। किशोरी की चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने बचाव करते हुए उसे इलाज के लिए शाहंगज चिकित्सालय ले गयें जहां पर डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस मामले को लेकर पीड़ित किशोरी के भाई गिरीश कुमार का आरोप है कि इससे पूर्व में उनके खेत में धान की रोपाई करने गई एक महिला को कुत्ते ने काट लिया। पहली घटना के बाद भी कुत्ते के मालिक ने उसे खुला छोड़ रखा है। किशोरी के भाई ने कार्यवाही की मांग की है।












