जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का निर्देश दिया।
जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ निर्धारित समयसीमा में किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
एसएसपी ने पीड़ितों को न्यायोचित सहायता उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को राहत पहुंचाई जाए।
जौनपुर पुलिस ने आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनसुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।














