Advertisement

एटीएम कार्ड चोरी कर 85 हजार उड़ाने वाला शातिर गिरफ्तार

 

जौनपुर। लाइनबाजार थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड चोरी कर खाते से रुपये निकालने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए 85 हजार रुपये बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह के नेतृत्व में लाइनबाजार पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने थाना लाइनबाजार में दर्ज मुकदमा संख्या 296/2026 के वांछित आरोपी सर्वेश पाल (39 वर्ष) पुत्र राममूरत पाल निवासी अमावा कला, थाना सरपतहा (हाल पता राज कॉलोनी, सिविल लाइन, थाना लाइनबाजार) को मंगलवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने एटीएम कार्ड चोरी कर धोखाधड़ी के माध्यम से खाते से 85 हजार रुपये निकाल लिए थे। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से पूरी रकम बरामद कर ली गई। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अरविंद यादव (चौकी प्रभारी टीडी कॉलेज) के साथ कांस्टेबल दीपक मौर्य, मनीष चाहर और दिनेश प्रसाद शामिल रहे।

Amanki Shaan News