Advertisement

तेज बारिश के कारण मकान का बड़ा हिस्सा ढहा

 

जौनपुर। जिले में रामपुर थाना क्षेत्र के सकरा गांव में गुरुवार की देर शाम तेज बारिश के कारण एक मकान का बड़ा हिस्सा ढह गया है। ढहे मकान की विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि मकान ढहने से किसी को कोई चोटें नहीं आई हैं।

इसी क्षेत्र के सकरा गांव निवासी अवधेश सिंह के अनुसार गुरूवार की शाम बारिश हो रही थी कि आचानक मकान का उपरी हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा। गनिमत रही कि उस दौरान कोई वहां खड़ा नहीं था। मलबे में मोटर साइकिल समेत कई अन्य चीज़ें दबकर क्षतिग्रस्त हो गई है। दूसरी तरफ यह भी दावा किया जा रहा है कि अचानक आकाशीय बिजली गिरने से मकान का छज्जा और उपरी तल का बड़ा हिस्सा गिर पड़ा। इस घटना में परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं।

Amanki Shaan News