Advertisement

आग से झूलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत

पत्रकार इशरत हुसैन

 

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजकला में एक माह पूर्व आग से झूलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। उक्त गांव निवासी संजू गौतम की 26 वर्षीय पत्नी साधना गौतम लगभग एक माह पूर्व झूलस गई थी।

परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ​था। जहां इलाज के दौरान सोमवार देर रात 11 बजे उसकी मौत हो गई। ससुरालीजनों का कथन है कि गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय झूलस गई थी। वहीं मायके पक्ष का कथन है कि विवाहिता के जलने की सूचना उन लोगों को तीन दिन बाद दी गई थी।

इस लिए खाना बनाने से झूलसने की बात संदिग्ध प्रतीत होती है। मृतका का मायका ग्राम पलथी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ वह छोटे लाल गौतम की पुत्री थी, जिसका विवाह वर्ष 2021 में हुआ था।

मृतका की बड़ी बेटी चार वर्ष और एक दो वर्ष का पुत्र भी है। फिल्हाल पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Amanki Shaan News