Advertisement

नगर पालिका परिषद के लेखाकार 2 के खिलाफ सर्विस बू​क में छेड़छाड़ करने के मामले में एफआईआर दर्ज

  पत्रकार इशरत हुसैन

 

जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद धर्म राज राम द्वारा नामित किये गयें मनोज कुमार चौरसिया प्र0 लेखाकार लेखा लिपिक की तहरीर के आधार पर लेखाकार क्षेणी 2 के खिलाफ सर्विस बूक के अभिलेखो में कूटरचित रचना रचकर फेर बदल कर सर्विस करते रहने के ​मामले में एफआईआर दर्ज कराया है। आरोप है कि लेखाकार क्षेणी 2 संजय कुमार जैन पुत्र अज्ञात अपनी जन्मतिथी की सूचना छिपाने व अनूचित लाभ लिए अनुचित लाभ लिए जाने की मंशा से ​अभिलेखों में कूटरचित एवं भ्रमक सूचना दी गई। उल्लेखनीय है कि संजय जैन लेखाकार की सेवा पुस्तिका पर अंकित जन्मतिथी एंव मानव संपदा पोर्टल पर जन्मतिथी 15/4/1964 एवं नुयुक्ति की तिथी 19/11/1994 है। जैन लेखाकार का वेतन 2026 से रोके जाने के उपरांत रोके गयें वेतन के भूकतान हेतू प्रार्थना पत्र​ दिनाक 9/6/2026 को प्रस्तुत किया। जिसमें मुख्यत उल्लेख है कि मेरी जन्मतिथी 15/4/1964 है। जो कि विभाग में उपलब्ध अभिलेखों में भी अंकित है। संजय जैन लेखाकार को विदित था कि उनकी अधिवर्षिता आयु दिनाक 30/4/2024 को ही पूर्ण हो चुकी है। जैन लेखाकार क्षेणी के आधार कार्ड एवं पैन कार्ड में जन्मतिथी 15/4/1966 अंकित है। तथा सेवा पुस्तिका में जन्मतिथी 15/4/1964 अंकित है, जबकि सेवा पु​स्तिका में अंकित जन्मतिथी अंतिम रूप से मान्य होती है। अपनी जन्मतिथी की सूचना छिपाने एवं अनुचित लाभ पाने की मंशा से शासकीय धन का दुरूपयोग कर आहरण किया गया है। इनके खिलाफ 319 (2) 318 (4) 338 336 (3) 340 (2) के तहत मामला पंजीकृत किया गया। विवेचना चौकी प्रभारी सिपाह आलोक त्रिपाठी को सौंपी गई है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

Amanki Shaan News