Advertisement

मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त सुझाव एवं शिकायतों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

 

 

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों पर बिंदुवार चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक सुझाव एवं शिकायत का परीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में संशोधन आवश्यक हो, वहां नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक आपत्ति का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मतदेय स्थलों का सम्भाजन किया जाए, जिससे मतदान प्रक्रिया अधिक सुगम एवं व्यवस्थित हो सके।

 

बैठक में विधायक शाहगंज रमेश सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े संबंधित अधिकारी एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

Amanki Shaan News