जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के कटहरी गांव में महिला ने अपने चाचा पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिल्हाल इस मारपीट के मामले में पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।












