Advertisement

पेड़ से टकराया तेज रफ्तार अनियंत्रित कन्टेनर, चालक की मौत

 

जौनपुर। जिले में सिकरारा थाने के पास स्थ्ति हाईवे पर मंगलवार की देर रात एक तेज रफ्तार कन्टेनर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। कन्टेनर के पेड़ से टकराने से गंभीर रूप से घायल हुए चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

पूरा मामला कुछ इस प्रकार बताया गया है। मंगलवार की देर रात कन्टेनर मछलीशहर की ओर जा रहा था कि सिकरारा थाने के पास स्थ्ति हाईवे पर पहुंचते ही आचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कन्टेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जिसकी वजह से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद पहुंची पुलिस ने आनन फानन में कन्टेनर चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए भेजा। कुछ ही देर बाद इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चालक की मौत की जानकारी उसके मालिक को दे दी गई है। मृतक चालक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी। फिल्हाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Amanki Shaan News