Advertisement

पुरानी रंजिश को लेकर शराब के नशे में दुकानदार को पीटा

 

जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के उमापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शराब के नशे में एक दबंग व्यक्ति ने दुकानदार पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उमापुर गांव निवासी छोटे लाल यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मारूफपुर गांव निवासी व्यक्ति रमाशंकर बिंद शराब के नशे में बीते सोमवार की शाम उनकी दुकान पर पहुंचा और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए हमला कर दिया। दबंग की पिटाई से दुकानदार छोटे लाल यादव के सिर और आंख में चोट आई है। मारने पीटने के बाद दबंग व्यक्ति ने दुकानदार को जान से मारने की धमकी भी दी है। घटना के बाद घायल का इलाज कराया गया है। फिल्हाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Amanki Shaan News