जौनपुर। जिले में सुजानगंज थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव में रविवार की रात कुत्ते के भौंकने से नाराज बाइक सवार युवकों ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है।
पूरा मामला रविवार की रात करीब 11 बजे का बताया गया है। बहाउद्दीनपुर गांव निवासी राजेश कुमार गौड़ अपने घर में सो रहें थें कि उसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनके घर के पास से गुजर रहें थें। बाइक सवार युवकों को देखकर कुत्ता भौंकने लगा जिससे नाराज होकर बाइक सवार युवक दोबारा वहां पहुंचें और कुत्ते को गोली मार दी।
शोर सुनकर राजेश और आसपास के लोग जब वहां पहुंचें तो बाइक सवार फरार हो चुकें थें और कुत्ता घायल अवस्था में वहीं तड़पता रहा था। आरोप है कि लोगों ने पशु चिकित्सा एंबुलेंस सेवा 1962 को कॉल करके जानकारी दी उसके बाद भी वह नहीं पहुंच सकी। घायल अवस्था में तड़प रहे कुत्ते ने भी करीब तीन घंटे के बाद दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया।
इस घटना से आक्रोशित लोगों ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। फिल्हाल पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। अब सवाल इस बात का उठता है कि पिस्टल के साथ बाइक सवार दोनों युवक वहां किस इरादे से गयें हुए थें। इसका खुलासा तब हो पायेंगा जब पुलिस बाइक सवार बदमाशों गिरफ्तार करेगी।










