पत्रकार इशरत हुसैन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के आराजी फूलपुर गांव में विषैले जंतु के काटने से एक की मौत हो गई है। उक्त गांव निवासी समरजीत उम्र लगभग 44 वर्ष पुत्र बिरजू मंगलवार की शाम को घर से कुछ दूरी पर स्थ्ति खेत में शौच करने के लिए गया हुआ था। शौच करके वापस लौटते समय उसे किसी विषैले जंतु ने काट लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तब परिजनों ने उसे अचेत अवस्था में देर रात्री लगभग दस बजे जिला अस्पताल ले आएं। जिला अस्पताल में उपचार के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।












