जौनपुर। जिला कारागार में सजा कांट रहे कैदी की तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूत्रों के हवाले बताया गया है कि आजमगढ जनपद के रानीकीसराय थाना क्षेत्र के चकवारा गांव निवासी जैनू यादव उम्र लगभग 65 वर्ष जिनकों आजमगढ के जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत से हत्या के एक मुकदमें में आजीवन कारागार की सजा दी गई थी। वर्ष 2008 आजमगढ जेल में सजा कांट रहे जैनू यादव को कुछ माह पूर्व जिला कारागार जौनपुर में स्थांत्रित किया गया था।
सोमवार आचानक तबियत खराब होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल में शाम लगभग 7 बजे भर्ती कराया गया, जहां रात्री लगभग 12 बजे उनकी मौत हो गई। कारागार पुलिस लाश को लाश घर में रखकर परिजनों को सूचना दिया। मंगलवार सुबह परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गयें। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए कैदी की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।











