Advertisement

रेलवे ट्रैक पर मिली वृद्ध की सिर धड़ से अलग हुई लाश

 

जौनपुर। जिले में डोभी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर बुधवार की सुबह एक वृद्ध की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पोखरा गांव निवासी 72 वर्षीय रामदेव यादव के रूप में हुई है।

इस घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि वृद्ध मंगलवार की रात घर से निकलें हुए थें। देर रात जब वह घर वापस नहीं लौटे तो उनकी हर जगह खोजबीन की गई लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।

बुधवार की सुबह रेवले ट्रैक पर वृद्ध की सिर धड़ से अलग लाश मिलने की जानकारी जब स्टेशन मास्टर कोई तो उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंचे परिजनों जब वृद्ध की लाश को देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार पीछले दस दिनों से उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी। फिल्हाल सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Amanki Shaan News