जौनपुर। जिले में मड़ियाहूं क्षेत्र में स्थ्ति जवाहर नवोदय विद्यालय का जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। जिलाअधिकारी के निरीक्षण से विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
जिलाधिकारी ने छात्राओं की सुरक्षा पर खास जोर दिया है। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर पढ़ाई, भोजन, पेयजल और व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। उसी दौरान महिला छात्रावास की चहारदीवारी ऊंची करने और कंटीले तार लगाने के निर्देश भी दिए।
पुरुष छात्रावास में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करने को कहा और आवासीय भवनों की मरम्मत के लिए आरईएस को एस्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया। विद्यालय परिसर में झाड़ियों की नियमित कटाई-छंटाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर दिया गया। भोजन की गुणवत्ता निरीक्षण में संतोषजनक मिली। जिलाधिकारी ने मल्टीपरपज हॉल को नियमित रूप से क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। छात्राओं की सुरक्षा और साफ-सफाई को प्राथमिकता दी गई।












