Advertisement

मारपीट कर लूट करने वाले तीन लोग चढें पुलिस के ​हत्थे

 

जौनपुर। जिले में जलालपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने मारपीट कर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार य​ह गिरोह सोशल मीडिया पर सस्ते सोने का झांसा देकर पहले लोगों को फंसाता था उसके बाद पैसे लेकर जब कोई इनके पास जाता तो यह गिरोह उनके साथ मारपीट करके पैसे लूट लेता था। आरोपियों ने करीब एक महीने पहले ही लूटे गयें पैसों से चार पहिया फॉर्च्यूनर वाहन को खरीदा था।

तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से लूट के तीन लाख रुपये, चार पहिया वाहन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अजय सिंह उर्फ पिंटू पर कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी इजरी मोड़ के पास से की गई है। फिल्हाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Amanki Shaan News