Advertisement

बागेश्वर धाम दर्शन करने गया किशोर लापता

 

जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के कमासिन (नरवा) गांव से 16 अगस्त को बागेश्वर धाम दर्शन के लिए निकला किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है।

बागेश्वर धाम जाने के तीन दिनों बाद किशोर ने परिजनों से फोन पर बातचीत कर बताया था कि वह रक्षाबंधन से पहले ही घर लौट आएगा। लेकिन रक्षाबंधन बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो परेशान परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करने और तलाश की गुहार लगाई है।

कमासिन निवासी रामजीत प्रजापति के अनुसार, उनका पुत्र शिवम विगत 16 अगस्त को बागेश्वर धाम दर्शन के लिए गया था। 19 अगस्त की सुबह करीब 9:03 बजे उसने एक अज्ञात मोबाइल नंबर से अपनी मां शारदा देवी के फोन पर संपर्क किया था।

बातचीत के दौरान शिवम ने परिजनों को बताया कि धाम पर उसकी मुलाकात प्रयागराज के फाफामऊ निवासी एक अज्ञात व्यक्ति से हुई है और वह उसके साथ फाफामऊ जा रहा है। उसने परिजनों को आश्वस्त किया था कि वह रक्षाबंधन से दो दिन पहले घर वापस लौट आएगा।लेकिन वह आज तक वापस नही आया।

Amanki Shaan News