जौनपुर। मछलीशहर के खजुरहट गांव में बुधवार की सुबह पैसे के लेन देन को लेकर नाराज एक युवक टावर पर चढ गया। टावर पर चढने के बाद युवक का घंटो हाईवोल्टेज ड्राम जारी रहा। युवक के टावर पर चढने के बाद ग्रामिणों की भीड़ उसे देखने के लिए उमड़ गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेट की टीम युवक के बचाव के लिए वहां पहुंची और पुलिस के समझाने बुझाने के बाद पांच लाख रुपये का चेक मिलने के बाद युवक नीचे उतर आया। इस मामले की विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस के अनुसार पैसे को लेकर युवक नाराज होकर टावर पर चढ गया था। फिल्हाल युवक के नीचे उतरने के बाद पुलिस ने राहत की सास ली है।










