जौनपुर। महाराजगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को दीवार में उतर रहे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी थाना क्षेत्र के राजा बाजार निवासी शब्बीर ने दी हुई तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के ही व्यक्ति सुरेश सिंह अपने घर की दीवार पेंट करवाने के लिए उनके 25 वर्षीय पुत्र आमीर को बुलवाया था। पेंट करते समय दीवार में उतर रहे करंट की चपेट में आने से आमीर की मौत हो गई। मृतक अपने मां बाप का इकलौता पुत्र बताया गया है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।











