जौनपुर। जिले में जलालपुर थाना क्षेत्र के पास स्थ्ति वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लहंगपुर गांव के पास बुधवार की सुबह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गयें हैं। घायल मजदूर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार फत्तूपुर गांव निवासी 45 वर्षीय नागेश मिश्रा बुधवार की सुबह अपने घर से साइकिल पर सवार होकर फूलपुर स्थित ‘बीड़ी फूड्स पारले कंपनी’ में ड्यूटी पर जा रहें थें। साइकिल सवार जब लहंगपुर गांव के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में नागेश मिश्रा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।










