जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के अर्जनपुर गांव में बुधवार की रात शौचालय की दीवार गिरने से एक युवती मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी गांव निवासी शर्मादीन यादव की 18 वर्षीय पुत्री बुधवार की रात लगभग 8 बजे शौचालय के पास से गुजर रही थी कि उसी दौरान आचान शौचालय की जर्जर दीवार गिर पड़ी। दीवार के मलबे में दबकर युवती घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर पहुंचें परिजन उसे इलाज के लिए ले गयें जहां उसका इलाज चल रहा है।











