Advertisement

जबरन वसूली के आरोप में दो गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

 

जौनपुर। रामपुर थाना पुलिस ने जबरन रुपये वसूली करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों को संबंधित न्यायालय में चालान कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन में रामपुर पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 180/2026, धारा 115(2), 352, 351(3) और 308(5) बीएनएस से संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामनगर कोटिगांव निवासी अमन पाण्डेय पुत्र स्व. चंद्रशेखर पाण्डेय और गोविन्द दुबे उर्फ रामू दुबे पुत्र अवध नारायण दुबे के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, अमन पाण्डेय के खिलाफ रामपुर थाने में वर्ष 2026 के दो मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, गोविन्द दुबे के खिलाफ रामपुर और नेवढ़िया थानों में विभिन्न धाराओं में कुल सात मुकदमे दर्ज होने का उल्लेख किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक पंचरतन राम, कांस्टेबल विनोद यादव, संजय यादव, नवीन राव, मनोज विश्वकर्मा, सर्वेश कुमार और महिला कांस्टेबल मनीषा शामिल रहीं।

Amanki Shaan News