जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मातापुर में बकाया किराया मांगने पर किरायेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर मकान मालिक को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना की विडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
यह पूरा मामला गुरूवार की सुबह करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। आरोप है कि मकान के मालिक ने अपने किरायेदार से बकाया पैसा मांगा जिसकों लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। कुछ ही देर बाद किरायेदार ने अपने आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर लात-घूंसों से पिटाई कर दी। फिल्हाल जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।










