Advertisement

घर से शौच के लिए निकली छात्रा की तलाब में मिली लाश

 

जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के भिदूना गांव में गुरूवार की सुबह तलाब में छात्रा की उतराई लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

छात्रा की पहचान इसी गांव निवासी 18 वर्षीया संजना गौतम पुत्री राज कुमार गौतम के रूप में हुई है। छात्रा सर्वोदय विद्यापीठ इंटरमीडिएट कॉलेज मीरगंज में इंटर की छात्रा बताई गई है।

परिजनों के अनुसार अंजना बुधवार की रात में शौच के लिए घर से निकली थी। जब देर तक वह नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। गुरूवार की सुबह ग्रामिणों ने उसकी लाश तालाब में उतरायी हुई देखा।

इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि छात्रा की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को आशंका है कि तालाब के किनारे पहुंचने पर छात्रा का पैर फिसल गया होगा। इससे वह गहरे पानी में चली गई होगी।

Amanki Shaan News