जौनपुर। जलालपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी पवन यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे शुक्रवार रात पराऊगंज बिंदे मोड़ से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवां खुर्द निवासी विनोद कुमार दुबे की तहरीर पर 2 अक्टूबर 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था। शुरुआत में संदीप यादव और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 352 और 351(3) के तहत मामला दर्ज हुआ था।
विवेचना के दौरान मरही गांव निवासी पवन यादव (27) का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद पुलिस ने 9 अक्टूबर की रात करीब 10:50 बजे उसे पराऊगंज बिंदे मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार, कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव और रिजर्व कांस्टेबल कुलदीप कुमार शामिल रहे।













